श्रीराम मंदिर में कल से दिव्य श्रीमद भागवत कथा

छत्तीसगढ़ संवाददाता रायपुर, 5 अप्रैल। वीआईपी रोड स्थित श्रीराम मंदिर में कल 6 से 12 अप्रैल तक भव्य एवं दिव्य श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया गया है। इसके कथा व्यास हिमांशु कृष्ण व्यास होंगे। कथा रोज शाम 4 से 7 बजे तक मंदिर परिसर में ही होगी। कल पहले दिन शंकर पार्वती संवाद, सुखदेव जन्म, महाभारत खंड, परीक्षित जन्म का वाचन करेंगे। मंगलवार को परीक्षित को श्राप, सुखदेव आगमन,कपिल देवहूति संवाद,और ध्रुव चरित्र। 9 अप्रैल को प्रहलाद चरित्र, गजेंद्र मोक्ष, वामन अवतार, श्रीराम कथा, श्रीकृष्ण जन्म। 10 अप्रैल को नंदोत्सव बाल लीला,माखन चोरी और गोवर्धन लीला।11 अप्रैल गोवर्धन पूजा, छप्पन भोग, रासलीला, श्रीकृष्ण रूक्मिणी विवाह। 12 अप्रैल को श्रीकृष्ण विवाह, जरासंध उद्धार, सुदामा चरित्र, सुखदेव पूजन के बाद समापन आरती होगी। इस पूरे आयोजन के लिए एक बड़ी समिति का गठन किया गया है। इसकी संयोजक श्रीमती कौशिल्या विष्णुदेव साय को मनोनीत किया गया है।