महिला ने की खुदकुशी

छत्तीसगढ़ संवाददाता रायगढ़, 9 अप्रैल। रायगढ़ जिले में अज्ञात कारणों से महिला ने घर के म्यार में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घरघोड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम नुनदरहा निवासी पुष्पा यादव पति राजेश यादव उम्र 32 वर्ष ने घर के म्यांर में रस्सी से अज्ञात कारणों से फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि घर के सभी सदस्य महुआ बिनने जंगल गए हुए थे। घर में मृतका अपनी जेठानी के साथ थी। इस बीच जब जेठानी नहाने के लिये गई तभी मृतका ने घर के म्यांर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के परिजन जब घर पहुंचे तब महिला को फांसी के फंदे पर लटका देख उनके पैरों तले जमीन सरक गई। जिसके बाद परिजनों ने घटना की जानकारी घरघोड़ा थाने में दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। बताया जा रहा है कि महिला के शादी को 14 साल होने के बावजूद बच्चा नहीं होने से महिला द्वारा यह आत्मघाती कदम उठाये जाने की आशंका जताई जा रही है। बहरहाल पुलिस ने इस पूरे मामले को जांच में ले लिया है।