रायसेन में गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं का प्रदर्शन:सिलेंडर नहीं मिलने से नाराज थे लोग, तहसीलदार ने लाइन लगवाकर दिलाया आश्वासन

रायसेन में सोमवार को सागर रोड स्थित एमआर गैस एजेंसी पर सिलेंडर लेने पहुंचे उपभोक्ताओं ने प्रदर्शन किया। सिलेंडर नहीं मिलने से नाराज उपभोक्ताओं ने सड़क पर सिलेंडर रखकर नारेबाजी की, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। उपभोक्ताओं का कहना था कि वे सुबह से सिलेंडर लेने के लिए लाइन में लगे थे, लेकिन उन्हें सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो पाए। इसी बात से नाराज होकर उन्होंने एजेंसी के सामने सड़क पर प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर थाना कोतवाली प्रभारी नरेंद्र गोयल मौके पर पहुंचे। उन्होंने उपभोक्ताओं को समझाया और सड़क से सिलेंडर हटवाकर चक्का जाम समाप्त करवाया। इसके अतिरिक्त, नायब तहसीलदार शैलेश सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने एजेंसी के कर्मचारियों से जानकारी ली और उपभोक्ताओं की एजेंसी के बाहर खुद लाइन लगवाई। नायब तहसीलदार ने उपभोक्ताओं को बारी-बारी से सिलेंडर लेने के लिए समझाया। उन्होंने बताया कि एजेंसी पर वर्तमान में 300 सिलेंडर उपलब्ध हैं, जबकि लाइन में लगभग 100 उपभोक्ता थे। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं को सिलेंडर उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। देखिए तस्वीरें…