राज्य नेटबॉल स्पर्धा: सरगुजा के 20 खिलाड़ी बिलासपुर में दिखाएंगे दमखम

छत्तीसगढ़ संवाददाता
अंबिकापुर, 5 दिसंबर। 15वीं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय सीनियर नेटबॉल प्रतियोगिता (महिला/पुरुष) का आयोजन 6 एवं 7 दिसंबर को बिलासपुर में किया जा रहा है। नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन सरगुजा की दोनों टीमें इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी।
नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन सरगुजा के सचिव रजत सिंह ने बताया कि जिले से कुल 21 खिलाड़ी राज्य स्तरीय सीनियर नेटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेंगे। जिसमें पुरुष वर्ग से ओम प्रकाश, सर्वेश दुबे, आयुष्मान, आयुष सिंह, आयुष बारी, विक्की भगत, अभिषेक शर्मा, शिखर ठाकुर, ऋत्विक राज गुप्ता,अमन एवं महिला वर्ग की खिलाड़ी खुशबू गुप्ता, प्रज्ञा मिश्रा, साक्षी तिर्की, प्रियंका पैकरा, रागिनी, अनामिका चौबे, उमा वर्मा, संजना मिंज, नंदिनी, आर्या खलखो, रजनीकांता शामिल होंगे।
राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि सरगुजा जिले में नेटबॉल खेल नई ऊँचाइयों को छू रहा है। जिले नेटबॉल के प्रति गंभीरता लगातार बढ़ रही है। सरगुजा के खिलाड़ी न केवल राज्य स्तर पर बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जिले का गौरव बढ़ा रहे हैं। इस अवसर पर निशांत सिंह गोल्डी,गौरव सिंह, सौरभ, के.पी. सिंह, हेमंत तिवारी, हिमांशु जायसवाल सहित सरगुजा बास्केटबॉल परिवार ने सभी खिलाडिय़ों को शुभकामनाएँ दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।