युवक ने किया युवती के साथ दुष्कर्म:दोस्तों ने बनाया वीडियो, तीनों पर केस दर्ज

जिगना थाना अंतर्गत एक गांव में 18 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक गांव का युवक उसे अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। वहीं युवक के दो दोस्तों ने उसका वीडियो बनाया। पुलिस ने युवती की शिकायत की जांच कर बुधवार रात तीनों पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। आरोपी अभी फरार है। जिनकी तलाश पुलिस कर रही है। किशोरी लापता, अज्ञात पर मामला दर्ज इधर बड़ोनी थाना अंतर्गत एक गांव से 16 वर्षीय किशोरी लापता हो गई। परिजनों ने उसे हर जगह खोजा पर कुछ पता नही चला। इस के बाद परिजन थाने पहुंचे और गुमशुदगी दर्ज कराई। वही पुलिस के किशोरी के पिता के कथन पर अज्ञात व्यक्ति पर मामला दर्ज कर लिया है। पिता ने संदेह जताया था कि, कोई व्यक्ति बेटी को बहला फुसला कर अपने साथ ले गया है।