एमपी बोर्ड परीक्षा टाइम टेबल संशोधित:10वीं की 13 फरवरी, 12वीं की 10 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (एमपी बोर्ड) ने वर्ष 2026 की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के टाइम टेबल में आंशिक संशोधन किया है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, 12वीं की परीक्षाएं अब 10 फरवरी से और 10वीं की परीक्षाएं 13 फरवरी से शुरू होंगी। सभी परीक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक एक ही पाली में आयोजित की जाएंगी। बोर्ड ने बताया कि यह संशोधन विद्यार्थियों की सुविधा और प्रशासनिक कारणों को ध्यान में रखते हुए किया गया है। संशोधित शेड्यूल में हिंदी सहित कई विषयों की परीक्षा तिथियों में बदलाव किया गया है। नए कार्यक्रम के तहत, कक्षा 10वीं का हिंदी विषय, जो पहले 11 फरवरी को प्रस्तावित था, अब 6 मार्च 2026 को आयोजित होगा। वहीं, कक्षा 12वीं में उर्दू और मराठी विषयों की परीक्षा 9 फरवरी के स्थान पर अब 6 मार्च को होगी। जबकि हिंदी विषय का पेपर 7 फरवरी की जगह 7 मार्च को आयोजित किया जाएगा।