मध्यप्रदेश लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ के चुनाव हुए:हरदा के संतोष शुक्ला बने कार्यकारी प्रांताध्यक्ष

मध्यप्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष एमपी द्विवेदी ने उज्जैन में आयोजित संघ के सम्मेलन में शिक्षा विभाग हरदा में कार्यरत संतोष शुक्ला को संगठन का कार्यकारी प्रांताध्यक्ष नियुक्त किया गया है। प्रांताध्यक्ष ने इनकी सक्रीयता एवं संगठन के प्रति निष्ठा तथा नेतृत्व क्षमता को देखते हुए इस महत्वपूर्ण पद का दायित्व सौंपा है। ज्ञात हो कि नवनियुक्त प्रांताध्यक्ष शुक्ला पूर्व से लिपिक संघ के जिलाध्यक्ष का दायित्व भी निभा रहे हैं। लिपिको की समस्याओं को जिला एवं प्रांतस्तर पर उठाते रहते हैं, यही वजह है कि प्रांतीय नेतृत्व ने इन पर भरोसा जताते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। शुक्ला की नियुक्ति पर संगठन के पदाधिकारी मुकेश चतुर्वेदी जिलाध्यक्ष जबलपुर, संजय दुबे जिलाध्यक्ष लिपिक संघ भोपाल, चित्रेश बाघे जिलाध्यक्ष उज्जैन, सुनील कानूनगो जिलाध्यक्ष धार, सुरेश मोरे जिलाध्यक्ष बड़वानी, अजय तिवारी जिलाध्यक्ष खण्डवा, जितेंद्र राजपूत, पुरुषोत्तम तिवारी के एन त्रिपाठी, एस एन कोषा ने बधाईयां दी हैं।