मैहर की अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी में हादसा:पानी की टंकी फटने से मजदूर की मौत, नाराज श्रमिकों ने मचाया हंगामा, एक हफ्ते में दूसरी घटना

मैहर की अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी में एक बार फिर हुए हादसे ने एक और मजदूर की जान ले ली है। मजदूर की मौत के बाद सोमवार की सुबह यहां भड़के मजदूरों ने जमकर हंगामा किया। एक हफ्ते के अंदर अल्ट्राटेक सीमेंट में हुआ यह दूसरा हादसा है। जानकारी के मुताबिक, मैहर में स्थित बिरला समूह की अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी में रविवार की रात एक मजदूर दुर्घटना का शिकार हो गया और उसकी मौत हो गई। मृतक बिहार का रहने वाला बताया जाता है। फैक्ट्री के अंदर यह हादसा सगमनिया कॉलोनी ने हुआ। बताया जाता है कि यहां बनी एक पानी की टंकी रविवार की रात अचानक फट गई। टंकी का पानी बह चला और मलबा भरभरा कर नीचे आ गिरा। जिस जगह यह टंकी थी वहीं कुछ टीन शेड भी बने हुए हैं। मलबे की चपेट में आ कर सब कुछ धराशायी हो गया। शोर सुनकर आसपास रहे अन्य लोग दौड़ कर वहां पहुंचे। नजारा देख कर उनके होश उड़ गए। लोगों ने टीन शेड और मलबे के बीच दबे पड़े मजदूर को निकाला और बाहर ले आए। बाद में उसकी मौत हो गई। रात में ही इसकी सूचना फैक्ट्री प्रबंधन और पुलिस को दी गई। सोमवार की सुबह जब यह खबर अन्य मजदूरों तक पहुंची तो हुजूम इकट्ठा हो गया और लोगों का गुस्सा भड़क उठा। नाराज मजदूरों ने फैक्ट्री में हंगामा शुरू कर दिया। आरोप है कि इस दौरान प्रबंधन के लोगों ने प्रदर्शनकारी मजदूरों को डराया, धमकाया। भीड़ में लोगों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। घंटों चले शोर शराबे के बीच पुलिस भी पहुंची। नाराज लोग मजदूर की मौत के लिए फैक्ट्री प्रबंधन को जिम्मेदार ठहराते हुए मृतक के परिजनों को मुआवजा देने, प्रबंधन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग पर अड़े थे। बता दें कि एक हफ्ते के अंदर अल्ट्राटेक सीमेंट मैहर में हुई यह दूसरी घटना है जिसमें मजदूर की जान गई है। पिछले दिनों एक मशीन ऑपरेटर फैक्ट्री में ड्यूटी करते - करते दुर्घटना का शिकार हुआ था जिसे चुपचाप सतना के बिरला अस्पताल ले आया गया था जहां उसकी मौत हो गई थी। मौत के बाद उसके बेटे को अस्पताल से सूचना दी गई थी। बाद में परिजनों व मजदूरों ने मैहर थाना के सामने प्रदर्शन भी किया था।