बड़वानी जिला अस्पताल पहुंचे कलेक्टर:जांच में मिली खामियां; सिविल सर्जन को व्यवस्था ठीक करने के निर्देश

बड़वानी जिला अस्पताल में रविवार को कलेक्टर गुंचा सनोबर के औचक निरीक्षण में व्यवस्थाओं की पोल खुल गई। कलेक्टर ने अस्पताल की खराब साफ-सफाई और व्यवस्थाओं पर नाराजगी जताई। सिविल सर्जन डॉ. अनिता सिंगारे को तत्काल व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने पंजीयन कक्ष, ओपीडी, सोनोग्राफी और दवा वितरण केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी भी ली। जांच में सर्जरी विभाग में डॉक्टरों की कमी पाई गई। कलेक्टर ने अगले दिन तक सभी व्यवस्थाएं सुधारने के आदेश दिए। स्टाफ को मरीजों और उनके परिजनों से अच्छा व्यवहार करने की हिदायत दी गई। बढ़ती गर्मी को देखते हुए अस्पताल में उचित व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान डिप्टी कलेक्टर शक्तिसिंह चौहान, तहसीलदार जगदीश वर्मा और सिविल सर्जन डॉ. अनिता सिंगारे मौजूद रहे।