फर्जी आईडी से हिंदू युवती के साथ रुका युवक:मुंबई से उज्जैन आए युवक-युवती, हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने पीटा

उज्जैन में लगातार दूसरे दिन हिंदूवादी संगठन हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने मुंबई निवासी एक युवक के साथ युवती को पकड़ा है। युवक हिन्दू नाम से फर्जी आईडी देकर रुका था। हैरानी की बात तो यह है कि आरोपी युवक जिस हिंदू नाम से रुका था, उनका पता भी मुंबई का निकला। पुलिस ने होटल पहुंचकर आरोपी को पकड़कर आगे की कार्रवाई के लिए ले गए। इस दौरान हिंदूवादी संगठन ने आरोपी युवक की पिटाई कर दी। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं को सूचना मिली थी कि एक मुस्लिम युवक फर्जी आईडी से हिन्दू लड़की के साथ होटल में रुका है। कार्यकर्ताओं ने पुलिस को साथ लेकर नीलगंगा थाना क्षेत्र की तपोवन होटल में युवक को पकड़ा तो उसने अपना नाम आसिफ पिता असलाम शेख निवासी मीरा रोड मुंबई बताया। उसके साथ होटल में रुकी लड़की लखनऊ निवासी रिलायंस डिजिटल में काम करने वाली लड़की है। कार्यकर्ताओं ने उससे जब दोनों के बारे में जानकारी लेनी चाही तो उसने लड़की को अपनी बहन बताया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने उसकी पिटाई लगा दी। आरोपी युवक को पीटा हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने छानबीन की तो पता चला कि आरोपी युवक राहुल गुप्ता नाम से होटल में रुका था। संगठन के रितेश माहेश्वरी ने बताया कि संगठन के कपिल कसेरा, सौरभ तंवर, गोकुल माली, अर्जुन सिंह, राकेश जैन, संजय विश्वकर्मा, कुलदीप लोहार और मानसी पटवा, अर्जुन नरवरिया सुबह से दोनों का पीछा कर रहे थे। दोनों सुबह महाकाल मंदिर भी गए। यहां लड़का मंदिर के बाहर रुक गया। लड़की अकेली मंदिर में दर्शन के लिए गई थी।