फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप: ब्राज़ील ने हैती को 3-0 से हराया, पहुंचा ग्रुप में शीर्ष स्थान पर

फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप के ग्रुप सी के मुक़ाबले में ब्राज़ील ने हैती को 3-0 से हरा दिया है. अमेरिका के पेंसिल्वेनिया में स्थानीय समय के मुताबिक़ शुक्रवार को जीत हासिल करने के साथ ही ब्राज़ील ने ग्रुप सी में चार अंकों के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया है. ब्राज़ील के लिए मैटियस कुन्हा ने दो गोल किए, जबकि विनीसियस जूनियर ने एक गोल. वहीं सैन फ्रांसिस्को में शुक्रवार को ही ग्रुप डी के एक मैच में पराग्वे ने तुर्की को 1-0 से हरा दिया है. वहीं ग्रुप डी के मैच में स्कॉटलैंड पर 1-0 की जीत के बाद मोरक्को और ब्राज़ील चार-चार अंकों पर बराबरी पर आ गए हैं. जबकि स्कॉटलैंड के तीन अंक हैं और हैती बिना किसी अंक के तालिका में सबसे नीचे है. इससे पहले, ग्रुप डी में ऑस्ट्रेलिया पर 2-0 की जीत के अमेरिका ने नॉकआउट चरणों में अपनी जगह पक्की कर ली.(bbc.com/hindi)