नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने हत्या का आरोप:शादी के सालभर भीतर बुलेट बाइक की मांग को लेकर प्रताड़ना

सिंहपुर थाना क्षेत्र के उधीया गांव में 22 वर्षीय नवविवाहिता शुभी यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शुभी की शादी को अभी एक साल भी पूरा नहीं हुआ था। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर बुलेट बाइक की मांग पूरी न होने पर हत्या कर शव को फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस के अनुसार, उधीया गांव निवासी शुभी यादव की मौत फांसी लगाने से हुई है। हालांकि, जब पुलिस मौके पर पहुंची तो शव फंदे पर नहीं मिला। शुभी के पति धर्मेंद्र यादव ने पुलिस को बताया कि घटना के समय घर के अन्य सदस्य काम पर गए थे। उसने बताया कि पत्नी ने पेट दर्द की शिकायत की थी और अस्पताल ले जाने को कहा था। धर्मेंद्र खेत से लौटने के बाद ले जाने की बात कहकर चला गया। जब वह वापस लौटा तो पत्नी फांसी पर लटकी मिली। उसने फंदा काटा, लेकिन तब तक शुभी की मौत हो चुकी थी। मृतका के चाचा रामप्रताप यादव ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि शुभी की शादी पिछले साल अप्रैल में धर्मेंद्र से हुई थी। शादी के कुछ महीनों बाद से ही ससुराल वाले बुलेट बाइक की मांग करने लगे थे। मांग पूरी न होने पर शुभी को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। चाचा के अनुसार, कुछ समय पहले धमकी भी दी गई थी कि 'अगर जल्द बुलेट नहीं मिली तो बड़ी घटना हो जाएगी।' परिजनों का आरोप है कि शुभी ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि उसकी हत्या कर शव को फांसी पर लटकाया गया है। उन्होंने बताया कि शव के नाक और मुंह से खून निकल रहा था, जिससे मारपीट की आशंका है। शुभी के पिता रामशरण यादव की तीन बेटियां और एक बेटा है, जिनमें शुभी तीसरे नंबर की बेटी थी। परिजनों ने पुलिस को कुछ वीडियो भी सौंपे हैं, जिनमें शुभी हंसती-मुस्कुराती दिख रही है। परिजनों ने आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की है। सिंहपुर थाना प्रभारी आशीष झरिया ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। नवविवाहिता की मौत होने के कारण जांच राजपत्रित अधिकारी करेंगे। एफएसएल टीम और डॉक्टर भी मौके पर पहुंचे थे। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।