देवास में अब तक ठंड ने नहीं पकड़ा जोर:नवंबर का पहला सप्ताह बीता, दिन के समय चुभ रही धूप, शाम को गुलाबी ठंड का एहसास

नवंबर माह का एक सप्ताह बीत चुका है, बावजूद इसके देवास में ठंड का असर देखने को नहीं मिला है। दिन के समय तेज धूप के कारण गर्मी का असर अब भी बरकरार है। हांलाकि, सुबह और शाम को जरूर कुछ गुलाबी ठंड का एहसास हो रहा है। सुबह चुभने वाली धूप का असर शुरू हो जाता है। दरअसल नवंबर माह की शुरुआत में ही ठंड पड़ने लगती है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। अधिकतम तापमान 30 डिग्री के ऊपर बना हुआ है। शनिवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री व न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 33, न्यूनतम तापमान 17 डिग्री दर्ज इससे पहले शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री व न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पिछले एक दिन में अधिकतम तापमान में जरूर 1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई है। मौसम जानकारों की माने तो एक सप्ताह तक इसी प्रकार से मौसम के बने रहने का अनुमान है। उसके बाद अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज होगी।