ठगे रुपए लौटाए, SDOP को महिला ने बांधी राखी:दो साल पहले भैंस दिलाने के नाम पर बदमाश ने ठगे थे रुपए

ग्वालियर में रक्षाबंधन पर बेहट में पुलिस ने एक पीड़ित बहन को उसके ठगे गए रुपए लौटाकर त्योहार का उपहार दिया है। दो साल से फंसे रुपए वापस मिले ताे पीड़ित महिला अपने आंसू नहीं रोक पाई। महिला ने SDOP संतोष पटेल को राखी बांधकर अपनी भावनाएं प्रकट किया। महिला का कहना है कि मेरा भाई भी ऐसा ही करता। दाे साल पहले गांव के एक बदमाश ने महिला को भैंस दिलाने के नाम पर ठगी की थी। 15 हजार रुपए में से 13 हजार रुपए पुलिस ने दिला दिए हैं, दो हजार रुपए आरोपी जल्द देगा। अपने फंसे रुपए रक्षाबंधन के दिन पाकर बहन काफी खुश नजर आई है। ग्वालियर के बेहट निवासी गुड्‌डी बाई के साथ दो साल पहले एक घटना हुई थी। उनको एक भैंस खरीदनी थी। गांव के ही एक बदमाश प्रवृति के युवक ने उनको ठगा था। युवक ने गुड्‌डी को बताया था कि एक जगह 15 हजार रुपए में भैंस मिल रही है। इस पर वह गुड्‌डी बाई से 15 हजार रुपए लेकर चला गया। पर आज तक न उसे भैंस मिली थी न ही रुपए मिले थे। जिस पर वह बार-बार उस व्यक्ति के घर के चक्कर काट रही थी। वो रुपए नहीं लौटा रहा था बल्कि महिला को धमका भी रहा था। सोमवार रक्षाबंधन के दिन महिला बेहट थाना पहुंची थी। उसकी किस्मत से SDOP संतोष पटेल वहां पर मौजूद थे। उन्होंने महिला की पूरी बात सुनी और तय किया कि आज ही रक्षाबंधन के दिन वह इस बहन को न्याय दिलाएंगे। आरोपी को पकड़ा और दिलाए ठगे गए रुपए वापस इसके बाद पुलिस ने उस व्यक्ति को पकड़ा जिसने भैंस के नाम पर रुपए लिए थे। पुलिस को देखते ही उसके हाथ पांव फूल गए। थाने लाकर जब उसे SDOP बेहट संतोष पटेल ने रुपए लौटाने के लिए कहा। पहले उसने आनाकानी की, लेकिन जब वह समझ गया कि पुलिस के तेवर तीखे हैं तो तत्काल उसने 15 हजार रुपए में से 13 हजार रुपए निकालकर दे दिए। दो हजार रुपए जल्द ही देने का वादा किया। एक-एक कर गिने रुपए, SDOP को बाांधी राखी इसके बाद पीड़ित महिला गुड्‌डी बाई ने एक-एक नोट करके रुपए वहीं गिने और पुलिस अधिकारियों को धन्यवाद कहा। गुड्‌डीबाई का कहना था कि उनका भाई यहां होता तो वह भी ऐसे ही फर्ज निभाता। इसलिए उसने SDOP को अपने भाई के रूप में देखकर उनको राखी बांधी है। रक्षाबंधन गांव के लोगों के साथ मनाया इसके बाद रक्षाबंधन के दिन एसडीओपी संतोष पटेल ने अपने परिवार के साथ गांव के लोगों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया है। वह पत्नी व बेटे के साथ पहुंचे और बहनों से राखी बंधाई। पुलिस का कहना इस मामले में SDOP संतोष पटेल का कहना है कि महिला दो साल से परेशान थी। हमें रखा रक्षाबंधन के दिन उसके रुपए लौटाने से बढ़िया और कोई तोहफा नहीं हो सकता है। इस पर काम करके महिला को उसके दो साल से फंसे रुपए लौटाकर हमें भी खुशी हो रही है।