मंत्रालय सेवा अधिकारी-कर्मचारी संघ का आयोजन 22 को:मंत्रालय के नवनियुक्त कर्मचारी अपने राशि के अनुसार रोपेंगे पौधे

मंत्रालय सेवा अधिकारी-कर्मचारी संघ 22 अगस्त को मंत्रालय परिसर में पौधारोपण करेगा। मंत्रालय के गेट नंबर-6 के पास पार्किंग में स्थित पीपल वाले गणेश जी के समीप भोपाल सांसद आलोक शर्मा, दक्षिण-पश्चिम विधानसभा के विधायक भगवान दास सबनानी और भोपाल नगर निगम के एमआईसी सदस्य आरके सिंह बघेल पौधारोपण की शुरूआत करेंगे। अतिथि और मंत्रालय के नवनियुक्त कर्मचारी अपनी राशि के अनुसार पौधे रोपेंगे। संघ के अध्यक्ष सुधीर नायक ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर देशभर में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत संघ ने यह आयोजन किया है। उन्होंने बताया कि 22 अगस्त को कर्मचारी अपनी राशि के लिए शुभ पौधों को रोपेंगे। प्रत्येक राशि के लिए ज्योतिष में पौधे बताए गए हैं। इस कार्यक्रम में मंत्रालय के उच्च अधिकारी शामिल होंगे। कई अधिकारियों ने इसकी सहमति दी है। संघ के कर्मचारियों से आयोजन में शामिल होने की अपील की है।