इंदौर के राजवाड़ा में कांग्रेसियों ने किया शुध्दिकरण:मंत्रोच्चार के साथ परिसर में गंगाजल छिड़का,बोले- सेना का अपमान करने वाले मंत्री ने किया अपवित्र

इंदौर में हुई कैबिनेट बैठक के बाद कांग्रेस ने आज राजवाड़ा पर शुद्धिकरण का कार्यक्रम आयोजित किया। कांग्रेस नेता देवेंद्र यादव ने कहा कि मंत्रिमंडल की बैठक में देश की सेना का अपमान करने वाले उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने राजवाड़ा को अपवित्र किया है। इसी कारण पूरे परिसर का गंगाजल से शुद्धिकरण करवाया गया। पंडित विशाल चतुर्वेदी द्वारा पवित्रीकरण और मंत्रोच्चार के साथ यह प्रक्रिया पूरी की गई। हालांकि, कांग्रेस के एक धड़े का कहना है कि देवेंद्र यादव के पास कोई ठोस काम नहीं है, इसलिए कैबिनेट बैठक के दो दिन बाद वह इस तरह का प्रदर्शन करने पहुंचे। उन्होंने कहा कि लोकमाता अहिल्या होलकर के मूल्यों और आदर्शों को लेकर भाजपा द्वारा कही गई बातें उनके न्यायप्रिय और नैतिक परंपराओं का अपमान हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने सेना को प्रधानमंत्री के चरणों में नतमस्तक बताकर देश की सेना का अपमान किया है। इसी कारण राजवाड़ा परिसर का शुद्धिकरण किया गया और हनुमान चालीसा का पाठ कर राज्य सरकार को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की गई। यादव ने कहा कि मंत्री विजय शाह द्वारा सेना की महिला अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई टिप्पणी निंदनीय है। माफी न मांगने के बावजूद भाजपा उन्हें संरक्षण दे रही है। वहीं, उपमुख्यमंत्री की टिप्पणी से भाजपा की सोच और चरित्र उजागर हुआ है। ऐसे मंत्रियों को तत्काल बर्खास्त किया जाना चाहिए। कैबिनेट को बना दिया इवेंट देवेंद्र यादव ने आरोप लगाया कि कैबिनेट बैठक को भाजपा सरकार ने एक इवेंट की तरह पेश किया। बैठक के दौरान राजवाड़ा के आसपास की सभी दुकानों को बंद करवा दिया गया, जबकि सामने स्थित शराब की दुकान को खुला रखा गया। उन्होंने कहा कि कर्ज में डूबी सरकार ने इस आयोजन पर करोड़ों रुपए खर्च कर जनता की गाढ़ी कमाई को बर्बाद किया। इंदौर में सड़कों की बदहाल स्थिति, धूल-धुएं और बिजली कटौती से जनता परेशान है। नशे और अपराध बढ़ रहे हैं, महंगाई, बेरोजगारी, भय और भ्रष्टाचार चरम पर है। इसके बावजूद सरकार ने राजसी वैभव के साथ खुद का प्रचार किया। उन्होंने कहा कि मां अहिल्या देवी के नाम पर सरकार ने दिखावा किया, जबकि असली समस्याओं की अनदेखी की गई। भाजपा सांसद और कलेक्टर ने यह घोषणा की थी कि राजवाड़ा परिसर की सजावट दो दिन तक नहीं हटाई जाएगी, लेकिन यह भी केवल दिखावा साबित हुआ।