हर घर स्वदेशी- घर-घर स्वदेशी का संदेश पहुँचाना है- टिकेश्वर

कोंडागांव, 9 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता टिकेश्वर जैन ने आज भाजपा कार्यालय अटल सदन, कोंडागांव में पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रहे आत्मनिर्भर भारत-संकल्प अभियानकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि देश आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के मार्ग पर तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। हाल ही में जीएसटी सुधार और आयकर दरों में ऐतिहासिक छूट देकर केंद्र सरकार ने व्यापार में सुगमता लाने और कर व्यवस्था को सरल बनाने का बड़ा कदम उठाया है। श्री जैन ने बताया कि आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान की शुरुआत 25 सितंबर, पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती के अवसर पर की गई है, जो 25 दिसंबर, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जयंती तक चलेगा। इस अभियान का उद्देश्य हर घर तक हर घर स्वदेशी - घर-घर स्वदेशी का संदेश पहुँचाना और वोकल फॉर लोकल के संकल्प को सशक्त बनाना है। प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भरता की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धियाँ प्राप्त कर रहा है। उन्होंने बताया कि जहाँ वर्ष 2014-15 में भारत का रक्षा निर्यात 1,941 करोड़ था, वहीं 2024-25 में यह बढक़र 23,622 करोड़ रु. हो गया है। देश में 100 से अधिक यूनिकॉर्न स्टार्टअप्स की स्थापना आत्मनिर्भर भारत की सफलता का प्रतीक है। श्री जैन ने कहा कि छत्तीसगढ़ को आत्मनिर्भर भारत का अग्रणी राज्य बनाने के लिए भाजपा कटिबद्ध है। राज्य का लक्ष्य है कि अगले पाँच वर्षों में जीएसडीपी दोगुना कर 10 लाख करोड़ तक पहुँचे। इसके लिए स्थानीय उत्पादों और पारंपरिक हस्तकला को राष्ट्रीय एवं वैश्विक बाजारों से जोडऩे की रणनीति पर कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा -बस्तर की लोककला, चांपा का कोसा, जशपुर की कॉफी, डोकरा कला, टेराकोटा जैसे उत्पाद आज पूरे देश में छत्तीसगढ़ की पहचान बन रहे हैं। महिला स्वसहायता समूहों ने हर्बल और जैविक उत्पादों को राष्ट्रीय बाजार तक पहुँचाकर आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की है।ज्ज् श्री जैन ने आगे कहा कि आत्मनिर्भर भारत का अर्थ केवल आर्थिक स्वावलंबन नहीं, बल्कि देशभक्ति का जज़्बा है। प्रधानमंत्री मोदी जी ने देशवासियों से आह्वान किया है कि गर्व से कहो यह स्वदेशी है। उन्होंने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि नवरात्रि, दशहरा, दीपावली जैसे पर्वों पर स्वदेशी वस्तुओं का अधिक से अधिक उपयोग करें और देश की प्रगति में अपनी सहभागिता निभाएँ। अंत में श्री जैन ने कहा आइए हम सब मिलकर आत्मनिर्भर भारत के इस संकल्प को सफल बनाएं और विकसित भारत व सशक्त छत्तीसगढ़ के सपने को साकार करें। प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष सेवक राम नेताम,दीपेश अरोरा,मनोज जैन,गोपाल दीक्षित,आकाश मेहता,नरपति पटेल, कुलवंत चहल, मनोज ध्रुव, संतोष पात्र सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे।