सूने घर में मिला महिला का फंदे पर लटका शव:मायके पक्ष के लोगों ने पति पर लगाए हत्या के आरोप

कचनार थाना क्षेत्र के जुगया गांव में एक महिला घर में संदिग्ध अवस्था में फंदे पर लटकी मिली। जिसे परिजनों ने नीचे उतरा और पुलिस को सूचना दी, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद शव के पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर लाए। रविवार को महिला के शव का पोस्टमार्टम किया गया। इस दौरान मायके पक्ष के लोगों ने उसके पति व बेटे की बहू पर ही हत्या की आशंका जताई और अस्पताल चौराहे पर चक्का जाम कर दिया। हालांकि बाद में पुलिस की समझाइश के बाद वो मान गए। मृतका का नाम कुसुम कुशवाह (38) वर्ष है। महिला के पति ने बताया कि कुसुम शनिवार की सुबह 9 अपने घर से गई लेकिन वापस नहीं आई। उसने दोपहर तक तलाश की। तलाश करते-करते गांव से लगभग आधा किलोमीटर दूर जहां पर उसी के एक घर में पशु बंधते थे वहां पहुंचा। देखा तो महिला घर की मियार से रस्सी के फंदे पर लटकी थी। मृतिका की बहन और भाई ने हत्या आरोप लगाए हैं। बहन जमुना भाई ने बताया कि दो दिन पहले उसकी बहन कुसुम का फोन आया तो उसने बताया की उसके पति के बेटा की बहू से अवैध संबंध हैं। उसने आपत्तिजनक हालत में देख लिए, इस वजह से दोनों झगड़ रहे हैं। इसके बाद शनिवार को भी सुबह 9 बजे फोन आया था लेकिन वह बोली नहीं बल्कि उसका पति और बहू से झगड़े की आवाज आ रही थी। मैंने लगभग 20 मिनट तक यह सब सुना था। मृतका के भाई ने भी इसी तरह से घटना के बारे में बताया कि उसकी बहन के साथ पहले भी मारपीट की है। उन्होंने हत्या करने की आशंका जताई है। अस्पताल के गेट पर बैठकर चक्का जाम कर दिया, जिसके बाद बाहर आना जाना बंद हो गया। जानकारी लगने के बाद कोतवाली थाना प्रभारी मनीष मौके पर पहुंचे और उन्हें मामले की जांच कर उचित न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया, तब जाकर वह लोग वहां से हटे। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।