सडक़ हादसे में हुई थी युवक की मौत

महासमुंद, 4 अप्रैल। महासमुंद जिले में एक सडक़ हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। घटना थाना सरायपाली क्षेत्र के केना सोसायटी मोड़ के पास की है। जहां तेज रफ्तार और लापरवाही के चलते मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी। जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान हीरालाल पटेल पिता कुमर साय पटेल ग्राम कुर्मीपाली, थाना सिंघोड़ा, जिला महासमुंद के रूप में हुई है। बताया गया कि मृतक 11 फरवरी को ग्राम इच्छापुर में अपने रिश्तेदार के यहां आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गया था। बीते 11 फरवरी की रात्रि लगभग 12 बजे वह अपने मोटरसाइकिल से अपने घर कुर्मीपाली लौट रहा था। इसी दौरान केना सोसायटी मोड़ के पास तेज रफ्तार लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने के कारण वह नियंत्र खो बैठा और सडक़ किनारे गड्ढे में गिर गया। हादसे उसके सिर में गंभीर चोट आई, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद मृतक घर नहीं पहुंचा तो परिजन चिंतित थे। उन्हें 15 फरवरी की शाम को सूचना मिली कि केना सोसायटी मोड़ के पास एक व्यक्ति का शव और मोटर साइकिल पड़ी हुई है। परिजन वहां पहुंचे तो देखा कि शव की हालत काफी खराब हो चुकी थी। उसमें सडऩ आ गई थी,चेेहरा भी क्षत-विक्षत हो गया था। सूचनाकर्ता दिलीप कुमार पटेल कुर्मीपाली द्वारा थाना सरायपाली में मिली सूचना के बाद पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरु की जिसमें यह स्पष्ट हुआ कि मृतक मृत्यु सडक़ दुर्घटना के कारण हुई है।