शराब के नशे में युवक ने पी कीटनाशक, मौत:बैतूल के बिरुल बाजार से लौटा था घर; पत्नी को बोला- जहर पिया हूं

बैतूल के बिरुल बाजार में एक व्यक्ति ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। उसे शनिवार को गंभीर हालत में मुलताई सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया था। जहां रविवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान सतीश साहू पिता जयराम साहू 38 के रूप में हुई है। वो मजदूरी करता था। सतीश की पत्नी अनिता साहू ने बताया कि उनके पति शराब पीने के आदि थे। शनिवार सुबह खाना खाने के बाद वो बाजार गए थे। करीब 10 बजे नशे में धुत होकर लौटे और उन्होंने बताया कि गेहूं में डालने वाली कीटनाशक पी ली है। मृतक के 3 बच्चे हैं
इसके बाद पत्नी ने तुरंत देवर को बुलवाकर उसे मुलताई सीएचसी भेजा। जहां सतीश की हालत गंभीर बनी रहने के कारण उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया है। जहां आज उसकी मौत हो गई। अस्पताल पुलिस चौकी ने मृतक का पीएम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के दो बेटियां और एक बेटा है। वह गांव में ही मजदूरी करता था। पत्नी की भी उसने जहर पीने का कारण नहीं बताया। इसलिए आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।