विधायक ने किया हर घर तिरंगा यात्रा का शुभारंभ

कुरुद, 12 अगस्त। कुरूद विधानसभा क्षेत्र मे भाजपा द्वारा आयोजित चार दिवसीय तिरंगा यात्रा का शुभारंभ विधायक अजय चन्द्राकर ने किया। पूर्व नपं अध्यक्ष निरंजन सिन्हा , ज्योति चन्द्राकर, तिरंगा यात्रा प्रभारी भानु चन्द्राकर आदि पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के संग गांधी चौक से पदयात्रा शुरु हो कर पं.दीनदयाल उपाध्याय चौक में समाप्त हुई। रविवार को भाजपा के देशव्यापी आह्वान पर 11 से 14 अगस्त तक घर घर तिरंगा हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की गई। नगर में स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ सफाई कर यात्रा का शुभारंभ किया गया। बताया गया कि कुरूद विधानसभा के प्रत्येक ग्राम पंचायतों में घर-घर तिरंगा पहुँचाने तक पद यात्रा एवं युवा मोर्चा के द्वारा मोटर सायकल रैली के माध्यम से जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए विधायक की अनुशंसा एवं भाजपा जिला अध्यक्ष की अनुमति से कुरूद विधानसभा का प्रभारी भानु चन्द्राकर को नियुक्त किया गया है। इसके अलावा संगठन की ओर से प्रत्येक गाँव, नगर पंचायत क्षेत्र में अलग से प्रभारी नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर लोकेश्वर सिन्हा, त्रिलोकचंद जैन, कृष्णकांत साहू, सुरेश अग्रवाल, भोजराज चन्द्राकर, प्रभात बैस, सुनिल चन्द्राकर, गोरख देवांगन, मिथलेश बैस, चैनसिंह साहू, दीनबंधु चन्द्राकर, थानुराम साहु, खिलेन्द्र देवांगन, संतोष बैस, अनूप यादव, संजु, टकेश्वर, भूपेंद्र चन्द्राकर, कामताराम साहू, प्रवीण चंदेल, खेमराज सिन्हा, भारती पंचायन, भूमिका सिन्हा, भारती बैस, संगीता सेन, अनुराधा साहू, पालेश्वरी देवांगन, कमिथला साहू, वर्षा निर्मलकर, ममता साहू आदि मौजूद थे। --