विक्रांत को महाराष्ट्र के भोकर विस की मिली जिम्मेदारी

बतौर प्रभारी जल्द ही सम्हालेंगे विधानसभा की कमान छत्तीसगढ़ संवाददाता राजनांदगांव, 1 सितंबर। जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह को महाराष्ट्र में जल्द होने वाले विधानसभा चुनाव में मराठवाड़ा क्षेत्र के भोकर विधानसभा का प्रभारी नियुक्ति किया गया है। विक्रांत इन दिनों महाराष्ट्र के औरंगाबाद में आयोजित पार्टी की एक बैठक में शामिल होने पहुंचे हुए हैं। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद मेनन ने एक महत्वपूर्ण बैठक लेकर प्रभारियों को जल्द ही संबंधित प्रभार वाले विधानसभा में पहुंचने के निर्देश दिए हैं। बताया जा रहा है कि विक्रांत सिंह को मराठवाड़ा के चर्चित भोकर विधानसभा का प्रभारी नियुक्त किया गया है। महाराष्ट्र विधानसभा की तारीखों का फिलहाल ऐलान नहीं हुआ है। इससे पहले भाजपा ने सांगठनिक स्तर पर चुनावी रण से उतरने से पहले बैठकों और तैयारी का सिलसिला शुरू कर दिया है। विक्रांत एक अनुभवी नेता माने जाते हैं। वह भाजपा की राजनीति में युवा मोर्चा से लेकर मुख्य विंग में अलग-अलग पदों पर रहे हैं। राजनांदगांव जिला पंचायत उपाध्यक्ष के तौर पर भी उन्होंने अपना प्रभाव छोड़ा है। राष्ट्रीय नेतृत्व ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए प्रभारी नियुक्त करने का आदेश जारी किया है। इसी कड़ी में विक्रांत को भी प्रभारी बनने का मौका मिला है। जल्द ही तारीखों के ऐलान से पूर्व विक्रांत अपने प्रभार वाले विधानसभा में पहुंचकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद वह प्रचार संबंधी मामलों में रणनीति बनाकर सीधे चुनावी रण में कूदेंगे।