युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का राजपुर में स्वागत

छत्तीसगढ़ संवाददाता राजपुर, 25 सितंबर। युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद बलरामपुर जिले के राजपुर में पहुंचे राहुल टिकरिहा का युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। भाजपा प्रदेश संगठन द्वारा राहुल टिकरिहा को युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के पश्चात अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान राजपुर पहुंचे थे, जहां युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया है। अपने प्रवास के दौरान युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा जशपुर से कुसमी शंकरगढ़ होते हुए राजपुर पहुंचे, जहां युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं आतिशबाजी के साथ नगर में भव्य स्वागत किया। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शंकरगढ़ से उन्हें विशाल मोटरसाइकिल रैली के माध्यम से स्वागत करते हुए राजपुर लाया, जहाँ युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा ने सर्वप्रथम राजपुर गांधी चौक में बने दुर्गा पंडाल में पहुंच कर माँ दुर्गा की पूजा-अर्चना की। इसके पश्चात युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भारी भरकम महामाला के साथ गांधी चौक पर ही उनका भव्य स्वागत किया। स्वागत पश्चात युवा मोर्चा द्वारा अग्रसेन भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मुझे सौंपी है, जिसके बाद लगातार जिला प्रवास और संभागीय बैठकों का दौर चल रहा है। इस तारतम्य में हमने चार संभागीय बैठक कर चुके हैं और आज यह सत्रहवाँ जिला है। बलरामपुर जिले के कुसमी शंकरगढ़ और राजपुर के युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़ कर जो स्वागत किया है उसके लिए युवा मोर्चा के साथियों को धन्यवाद देता हूं। उन्होंने कहा कि जिस तरह से युवा मोर्चा की टीम में लगातार नए युवा बढ़-चढक़र शामिल हो रहे हैं, इससे भारतीय जनता पार्टी मजबूत हो रही है। युवा जोहर के तहत हम हर जिलों में जा रहे हैं, संभागीय बैठक कर उनके विषय को समझ रहे हैं।उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य प्रदेश में नई टीम बनाकर एक रोडमेप तय किया जाएगा, इसके साथ ही अंतिम छोर तक के युवाओं को जोडऩे का काम किया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी ने जो मुझे दायित्व दिया है निश्चित ही हम नए युवाओं को संगठन में जोडक़र संगठन को मजबूत बनाएंगे। कार्यक्रम के पश्चात युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा को श्रीराम भगवान का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया है। कार्यक्रम के दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री शिवनाथ यादव, भाजपा जिला महामंत्री संजय सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता गौरीशंकर अग्रवाल जनपद अध्यक्ष विनय भगत, नगर पंचायत अध्यक्ष धरम सिंह, प्रदेश मंत्री अंकुश सिंह, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष कमलेश मार्को, पूर्व जिलाध्यक्ष विकेश साहू, रवि प्रताप मरावी, आकाश अग्रवाल, जगवंशी यादव, विवेक जायसवाल, युवा मोर्चा महामंत्री अश्विन गुप्ता, शुभम सोनी,योगेश यादव, प्रशान्त सिंह, स्थानीय भाजपा नेताओं और युवा मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में मंच संचालन युवा मोर्चा महामंत्री शुभम सोनी ने किया।