मुरली नगर के राजा दगड़ूसेठ का आज होगा आगमन:मुंबई के कलाकारों ने 25 दिनों में तैयार की 11 फीट ऊंची प्रतिमा

भोपाल के बैरसिया रोड़ स्थित करोंद के मुरली नगर में इस वर्ष 10 दिवसीय गणेश महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। श्री विराट जगदम्बा सार्वजनिक गणेश उत्सव समिति के अध्यक्ष गौतम जायसवाल और पराग गोयल ने बताया कि महाराष्ट्र के पुणे में विराजित भगवान दगड़ू सेठ हलवाई की मूर्ति की तर्ज पर मुरली नगर के राजा विराजमान होंगे। अध्यक्ष ने बताया गणेश जी की 11 फीट ऊंची मूर्ति साज सज्जा झांकी में विराजमान होगी। मुंबई के 6 कलाकार 25 दिन से मूर्ति के निर्माण में जुटे थे। मुख्य कलाकार सम्मी सिंह ने 51 हजार मोतियों के नग से मूर्ति के मुकुट और हार को जड़ा है। 101 मोर पंख, रिद्धि-सिद्धि और तिरुपति बालाजी के फ्रेम से सजा पंडाल पंडाल को 101 मोर पंखों के साथ रिद्धि, सिद्धि और तिरुपति बालाजी, राम सीता का भव्य फ्रेम, रंग बिरंगी लाइटिंग के साथ सजाया गया है। आज रात्रि 7 बजे करोंद हनुमान मंदिर से दगडू सेठ गणपति मुरली नगर के राजा की भव्य अगवानी पंजाबी ढोल नगाड़े, बैंड बाजे और आतिशबाजी के साथ होगी। जगह जगह समारोह का स्वागत किया जायेगा। जिसमें मुख्य अतिथि मंत्री विश्वास कैलाश सारंग, नीरज पचौरी, अशोक शर्मा हनुमान मंदिर ट्रस्ट करोंद अध्यक्ष, दिनेश शर्मा कादम्बिनी संस्था अध्यक्ष, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अजय पाटीदार, अशोक शर्मा शिवनगर, महेश राठौर, राजेश साहू, ब्रजेश मीना विहिप, पंडित शिव शुक्ला, रौनक राठौर, पियूष मीना, हर्ष साहू, मोक्ष जैन, राज चौहान, आदित्य वर्मा, लक्की ठाकुर, गौरव शाक्य, दिव्यांश विश्वकर्मा, आर्यन पटेल, महेश लोधी आदि की उपस्थिति रहेगी।