मप्र राज्य कर्मचारी संघ कर रहा आंदोलन की तैयारी:सांची, रायसेन, देहगांव, बेगमगंज में बैठकें, कर्मचारियों से कहा धरना-प्रदर्शन में आएं - Breaking News in Hindi | Latest News in Hindi
मप्र राज्य कर्मचारी संघ कर रहा आंदोलन की तैयारी:सांची, रायसेन, देहगांव, बेगमगंज में बैठकें, कर्मचारियों से कहा धरना-प्रदर्शन में आएं

मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ द्वारा 17 अक्टूबर को भोपाल के तुलसी नगर स्थित आंबेडकर पार्क में प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन की तैयारी अंतिम चरण में है। संघ के प्रदेश पदाधिकारी आसपास के जिलों में जाकर कर्मचारियों को धरना-प्रदर्शन में आने का आमंत्रण दे रहे हैं। संघ के पदाधिकारियों ने सोमवार को पड़ोसी जिला रायसेन, सांची, देहगांव और बेगमगंज में बैठक कर कर्मचारियों को बताया कि धरना-प्रदर्शन में उनका आना किसलिए जरूरी है। संघ के प्रदेश प्रवक्ता डॉ, अनिल भार्गव ने बताया कि सभी स्थानों पर आयोजित बैठकों में धरना-प्रदर्शन की रणनीति पर चर्चा हुई। कर्मचारियों ने अपनी मांगों और समस्याओं पर चर्चा की और राज्य स्तर पर किए जा रहे धरना-प्रदर्शन में शामिल होने के लिए सहमति दी। डॉ. भार्गव ने बताया कि इस प्रदर्शन में रायसेन जिले से करीब 400 कर्मचारी शामिल होंगे। प्रदेश पदाधिकारियों ने सभी से एक साथ आने की अपील की। इन बैठकों में संघ के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत श्रीवास्तव, प्रदेश महामंत्री जितेंद्र सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष केवी मेवाड़ा, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. अनिल भार्गव, प्रदेश मंत्री हेमंत सराठे, जिला अध्यक्ष भोपाल जितेंद्र शाक्य ने उपस्थित होकर सभी का मार्गदर्शन किया। सांची में आयोजित बैठक में महाराज सिंह मीणा, देहगांव में शैलेंद्र याग्निक, बेगमगंज की बैठक में मान सिंह लोधी, कोषाध्यक्ष शरद द्विवेदी, रायसेन बैठक रामबाबू लोधी के साथ अन्य संभाग, जिला, ब्लॉक, तहसील के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।