मंत्री प्रहलाद पटेल ने बाबा महाकाल के किए दर्शन:बोले- अब दुनिया स्वीकार कर रही है भारत का वैभव

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल रविवार को श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने भगवान महाकाल का पूजन-अर्चन किया। दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत में पटेल ने कहा कि भारत विक्रमादित्य युग की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि देश का वैभव अब दुनिया में स्वीकार्य हो रहा है। मंत्री ने कहा कि वे दिव्यता और भव्यता के बीच सामंजस्य रखने वाले लोग हैं। पटेल ने महाकाल की कृपा का जिक्र करते हुए कहा कि यह सिर्फ उज्जैन के लोगों के लिए ही नहीं, बल्कि सभी सनातन परंपरा के अनुयायियों के लिए है। उन्होंने महाकाल मंदिर की नई व्यवस्थाओं की सराहना की। मंत्री पटेल भाजपा कार्यालय में एक संगोष्ठी को संबोधित करने उज्जैन आए थे। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उप प्रशासक एसएन सोनी ने उन्हें भगवान महाकाल का दुपट्टा और प्रसाद भेंट कर सम्मानित किया। मंत्री बोले- डॉ. अंबेडकर बचपन से ही संघर्षों में पले भाजपा कार्यालय लोक शक्ति भवन पर बाबा भीमराव अंबेडकर जयंती पखवाड़े के तहत आयोजित संगोष्ठी में कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर बचपन से ही संघर्षों में पले और उन्होंने विदेश जाकर पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने संविधान में जो नियम बनाए, उनसे अब तक दलित और वंचित वर्ग को न्याय मिल रहा है। हमारे देश में साधारण व्यक्ति भी प्रधानमंत्री बन सकता है। ऐसा हमारे देश का संविधान है। भीमराव अंबेडकर के मन में राष्ट्रवाद की भावना थी। इसलिए तमाम संघर्षों के बाद भी उन्होंने सनातन धर्म नहीं छोड़ा और भारत माता की जय कहने वाले बौद्ध धर्म को अपनाया। इस अवसर पर विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, निगम सभापति कलावती यादव, रूप पमनानी, राजेंद्र भारती, जगदीश अग्रवाल, वीरेंद्र कावड़िया मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन कमल बैरवा ने किया तथा आभार अजा मोर्चा नगर अध्यक्ष मनोज मालवीय ने माना।