मक्सी में श्याम कीर्तन और फॉग उत्सव का तीसरा दिन:निशान यात्रा में मेंहदी रंग के वस्त्रों में थिरकीं महिलाएं, पुष्प वर्षा से स्वागत

मक्सी में तीन दिवसीय खाटू श्याम कीर्तन और रंग रंगीला फॉग महोत्सव के तीसरे दिन निशान यात्रा निकाली गई। मंगलवार सुबह 10 बजे श्याम सेवा समिति और सकल हिंदू समाज मक्सी के श्याम भक्तों ने यात्रा की शुरुआत की। मक्सीवासियों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। श्याम प्रेमी ढोल और बैंड की धुन पर जमकर नाचे। इस यात्रा में मेंहदी थीम पर महिलाओं ने मेंहदी रंग के वस्त्र पहने। युवतियों ने श्याम भजनों पर खूब नृत्य किया। निशान यात्रा का समापन दोपहर 12 बजे नया बाजार झंडा चौक में हुआ। 18 मार्च की शाम को नगर को श्याममय बनाने के लिए दरबार सेवा और श्याम गुणगान का आयोजन होगा। लख दातार म्यूजिकल ग्रुप के संयोजन में कई कलाकार मधुर श्याम भजनों की प्रस्तुति देंगे। एक विशाल भजन संध्या का भी आयोजन किया जाएगा।