भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत, संगठन विस्तार-बूथ सशक्तिकरण पर हुई चर्चा

छत्तीसगढ़ संवाददाता सुकमा, 26 जुलाई। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिया के सुकमा प्रवास के दौरान रविवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अरुण सिंह भदौरिया ने सर्किट हाउस पहुंचकर उनसे सौजन्य भेंट की। इस दौरान भदौरिया ने पुष्पगुच्छ और भगवान श्रीराम की प्रतिमा भेंट कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर युवा मोर्चा संगठन सह-प्रभारी संजय साहू, भाजयुमो प्रदेश महामंत्री कुणाल ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष भीमा मडक़म, प्रदेश मंत्री लोकेश साहू, पूर्व भाजपा कोषाध्यक्ष लीलाधर राठी, भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष विवेक यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजकुमार कश्यप, जिला प्रवक्ता रमेश यादव, फरहान हासमी सहित बड़ी संख्या में भाजपा एवं युवा मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में संगठन की आगामी रणनीति, बूथ स्तर पर पार्टी को और मजबूत बनाने, युवा मोर्चा की कार्ययोजना तथा आने वाले कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। नेताओं ने संगठन विस्तार, जनसंपर्क अभियान और युवाओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। साथ ही कार्यकर्ताओं की भूमिका को संगठन की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए आगामी अभियानों को प्रभावी ढंग से संचालित करने की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया। संगठनात्मक बैठक के बाद युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिया और भाजपा नेता अरुण सिंह भदौरिया छिंदगढ़ के लिए रवाना हुए। वहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात को कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों के साथ सुना। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री के संदेशों पर चर्चा करते हुए उन्हें जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प भी दोहराया गया। भाजपा नेताओं ने प्रदेश नेतृत्व के इस प्रवास को संगठन के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि ऐसे दौरे कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करते हैं और आगामी कार्यक्रमों के सफल संचालन के लिए दिशा तय करने में मददगार साबित होते हैं।