बुरहानपुर और नेपानगर में बारिश, मौसम में ठंडक:खकनार क्षेत्र में अब तक सबसे ज्यादा पानी गिरा, धूलकोट में कम वर्षा

बुरहानपुर जिले में पिछले कुछ दिनों से मौसम लगातार बदल रहा है। बुधवार को शहर में सुबह और दोपहर में रिमझिम बारिश हुई। दोपहर 3 बजे से डाभियाखेड़ा, सीवल सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में करीब पौन घंटे तेज बारिश हुई। नेपानगर में दोपहर एक बजे 15 मिनट तेज बारिश हुई। बुरहानपुर शहर में सुबह 11 बजे रिमझिम बारिश हुई थी। इसके बाद दोपहर 2 बजे भी रिमझिम बारिश हुई। शनिवार 28 जून को अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम में बदलाव और अलग अलग समय में बारिश होने से 4 दिन से अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस पर कायम है। अब तक बुरहानपुर में काफी कम पानी बरसा है। नेपानगर और धूलकोट क्षेत्र में भी कम बारिश हुई है जबकि खकनार क्षेत्र में अब तक सबसे अधिक 130 मिमी के करीब बारिश हो चुकी है।