पेंशनर्स मोर्चा की बड़ी बैठक आज:52 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन उपमुख्यमंत्री और मंत्रियों को सौंपेंगे पदाधिकारी

मध्य प्रदेश के शासकीय अधिकारी कर्मचारी निगम मंडल एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा की महत्वपूर्ण बैठक 25 जनवरी(शनिवार) को आयोजित की जा रही है। मोर्चा के प्रदेश संयोजक प्रमोद तिवारी के नेतृत्व में पदाधिकारी उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, मंत्री विश्वास सारंग और मंत्री कृष्णा गौर को 52 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपेंगे। बैठक में प्रदेश संरक्षक अशोक शर्मा, मुनेंद्र सिंह परिहार, सुरेंद्र सिंह कौरव, वीर सिंह कुशवाहा समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। प्रदेश अध्यक्ष उदित भदौरिया और कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष अरुण द्विवेदी की उपस्थिति में होने वाली इस बैठक में शासकीय सेवकों, निगम मंडल और नवीन शिक्षक संवर्ग की नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। मोर्चे के जिला अध्यक्ष रवि सबनानी ने बताया कि बैठक में आगामी रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर नेमा, आर रैकवार, सुनील पाराशर, शशिकांत गौर और श्रीमती संगीता मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।