प्रयास आवासीय विद्यालय के 34 विद्यार्थी नीट में क्वालीफाई

छत्तीसगढ़ संवाददाता भिलाई नगर, 6 जून। प्रयास आवासीय विद्यालय के 34 विद्यार्थी नीट में क्वालीफाई हुए, जिसमें 4 का एमबीबीएस में चयन संभावित है। दुर्ग जिले के प्रयास आवासीय विद्यालय में कक्षा 9वीं से 12वीं तक 500 विद्यार्थियों को नि:शुल्क अध्ययन के साथ ही साथ कोचिंग सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। वर्ष 2023-24 में कक्षा 12वीं में अध्ययनरत विज्ञान विषय के 64 विद्यार्थी नीट परीक्षा में सम्मिलित हुए थे, जिसमें से 34 विद्यार्थी नीट में क्वालीफाईड हुए हैं। चार विद्यार्थियों का एमबीबीएस में चयन संभावित है। इस परीक्षा परिणाम से विभाग एवं जिला प्रशासन गौरवान्वित हुआ है। दुर्ग कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने इस उपलब्धि के लिए विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। परीक्षा की तैयारी में कलेक्टर, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास हेमंत सिन्हा, प्रशासकीय अधिकारी एवं अध्यापन हेतु चयनित संस्था गुरुकृपा कैरियर इंस्टीट्यूट का अत्यधिक महत्वपूर्ण योगदान रहा है। साथ ही अपर कलेक्टर अरविन्द एक्का व संयुक्त कलेक्टर हरवंश सिंह मिरी का विशेष सहयोग रहा। प्रशासन एवं चयनित संस्था द्वारा प्रात: 6 बजे से शाम 5.30 बजे तक अध्यापन एवं कोचिंग के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास एवं विभिन्न क्रियाकलाप, व्यक्तिगत रुचि लेते हुए पूर्ण किए जाने का ही परिणाम है जो कि ऐसा बेहतर परीक्षा परिणाम प्राप्त हुआ है।