पत्नी घर आई तो फंदे पर मिला पति:छोटे बेटे ने उतारा शव,डिप्रेशन के चलते दी जान

इंदौर के एमआईजी इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति ने डिप्रेशन के चलते जान दे दी। सोमवार शाम पत्नी जॉब से घर आई तो उसने पति को फंदे पर देखा। पुलिस मामले मंे जांच कर रही है।
एमआईजी पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घटना देव नगर की है। यहां रहने वाले धर्मेन्द्र(39)पुत्र हीरालाल रायकवार ने अपने घर में फांसी लगा ली। सोमवार देर शाम परिजन शव लेकर एमवाय पहुंचे थे। धर्मेन्द्र छोटा मोटा काम करते थे। वह काम को लेकर तनाव में थे। उनका बड़ा बेटा रतलाम में परिवार के साथ रहता है। वही छोटा बेटा दोस्तो के साथ बाहर गया था। वही पत्नी काम पर थी। पुलिस के मुताबिक धर्मेन्द्र को तनाव के चलते नशे की लत भी लग गई थी।
तलाकशुदा महिला बाथरूम में गिरी
लसूडिया इलाके में रहने वाली एक तलाकशुदा महिला बाथरूम में गिर गई। इस दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक अनामिका(51)पिता अरविंद निवासी सिंगापुर सिटी सोमवार को अपने घर की बाथरूम में गश खाकर गिर गई। उनहें भाई उपचार के लिये एमवाय ले गया। यहां उसकी मौत हो गई। परिवार के लोगो ने बताया कि अनामिका का उसके पति से तलाक हो चुका है। 5 दिन पहले ही गंभीर बीमारी केचलते उसकी मां की मौत हो गई। सोमवार को सभी लोग घर पर थे। इस दौरान जब अनामिका बाथरूम में गई तो गिर गई। डॉक्टरो के मुताबिक संभवत हार्ट अटैक से उनकी मौत हुई है। वही देवास बैक नोट प्रेस से रिटायर्ड 70 साल की आशा पति यशवंत सिंह निवासी सिगापुंर टाउनशीप की भी गिरने से मौत हो गई। वह 2 को सीढियों से उतरने समय गिर गई थी। तब से ही उनका उपचार चल रहा था।