नवोदय विद्यालय में शिक्षकों की कमी, विद्यार्थियों ने जताई चिंता

छत्तीसगढ़ संवाददाता बीजापुर, 19 जुलाई। जवाहर नवोदय विद्यालय, बीजापुर में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को शिक्षकों की कमी का सामना करना पड़ रहा है। विद्यार्थियों का कहना है कि कई विषयों की नियमित पढ़ाई प्रभावित हो रही है, जिससे उनकी बोर्ड परीक्षा की तैयारी पर प्रतिकूल असर पडऩे की आशंका है। विद्यार्थियों के अनुसार, जब उन्होंने इस संबंध में विद्यालय के प्राचार्य से जानकारी ली तो उन्हें बताया गया कि लगभग तीन माह बाद नए शिक्षक उपलब्ध हो सकेंगे। इस जवाब के बाद विद्यार्थियों और अभिभावकों में चिंता बढ़ गई है, क्योंकि कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा का महत्वपूर्ण वर्ष होता है और समय पर पढ़ाई न होने से विद्यार्थियों के भविष्य पर असर पड़ सकता है। विद्यार्थियों ने मांग की कि विद्यालय में रिक्त शिक्षकों के पदों को शीघ्र भरा जाए तथा नियमित शिक्षण व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि बोर्ड परीक्षा की तैयारी प्रभावित न हो।