नक्सल मुक्त होते बस्तर के संकल्प पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, भारत माता चौक में दीप प्रज्वलन

छत्तीसगढ़ संवाददाता
कोण्डागांव, 1 अप्रैल। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेतृत्व में मंगलवार शाम भारत माता चौक, कोण्डागांव में नक्सल मुक्त होते बस्तर के संकल्प को लेकर शहीद जवानों, ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान दीप प्रज्वलित कर शहीदों को नमन किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने नक्सली हिंसा में शहीद हुए वीर जवानों की शहादत को याद करते हुए उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल ने कहा कि, केंद्र सरकार के नेतृत्व में 31 मार्च 2026 तक बस्तर को नक्सल मुक्त बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जो अब साकार होता नजर आ रहा है।
उन्होंने कहा कि सरकार की पुनर्वास नीति के चलते कई नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है, वहीं सुरक्षा बलों द्वारा कई नक्सलियों को मार गिराया गया है। इस पूरी प्रक्रिया में बस्तर के नक्सल मोर्चे पर तैनात कई जवानों ने अपने प्राणों की आहुति दी है, जिनकी शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल, उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी, भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष नागेश देवांगन, मनोज जैन, दीपेश अरोरा सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी ने शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।