देवास में NSUI जिलाध्यक्ष पर FIR का विरोध:रात 1:30 बजे तक धरने पर बैठे कांग्रेसी, सड़क पर किया भोजन

देवास में एनएसयूआई जिलाध्यक्ष श्रीकांत चौहान और एक अन्य युवक पर दर्ज एफआईआर के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार रात 1:30 बजे तक उज्जैन रोड चौराहे पर धरना प्रदर्शन किया, जिसके बाद सीएसपी ने उन्हें 48 घंटे में निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष पर दर्ज एफआईआर के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता मंगलवार शाम से ही धरने पर बैठ गए थे। कांग्रेस कमेटी ने उज्जैन रोड चौराहे स्थित भीमराव अंबेडकर प्रतिमा के समक्ष यह विरोध प्रदर्शन किया। यह धरना रात डेढ़ बजे तक चला, जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना स्थल पर ही भोजन भी किया। देर रात सीएसपी को सौंपा आवेदन देर रात कांग्रेस शहर अध्यक्ष प्रयास गौतम और ग्रामीण जिलाध्यक्ष मनीष चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ता सीएसपी सुमित अग्रवाल से मिलने पहुंचे। उन्होंने एनएसयूआई जिलाध्यक्ष पर दर्ज मामले में निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए सीएसपी को एक आवेदन सौंपा। धरने पर बैठे कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन पर दबाव में आकर यह कार्रवाई करने का आरोप लगाया है। 48 घंटे में जांच नहीं हुई तो होगा बड़ा आंदोलन ग्रामीण जिलाध्यक्ष मनीष चौधरी ने बताया कि पुलिस ने उन्हें धरना समाप्त करने के लिए कहा था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने 48 घंटे में मामले की जांच करने का आश्वासन दिया है। चौधरी ने चेतावनी दी है कि यदि दो दिनों में निष्पक्ष जांच नहीं होती है, तो कांग्रेस बड़े स्तर पर आंदोलन करेगी। सीएसपी बोले- पुलिस की कार्रवाई तथ्यों पर आधारित सीएसपी सुमित अग्रवाल ने बताया कि कांग्रेस के लोगों द्वारा रात में एक आवेदन दिया गया है, जिसमें जांच की मांग की गई है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मामले में निष्पक्ष जांच करने का आश्वासन दिया है। सीएसपी ने स्पष्ट किया है कि पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई पूरी तरह से तथ्यों के आधार पर थी।