सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील
छत्तीसगढ़ संवाददाता
राजनांदगांव, 7 दिसंबर। नेशनल हाईवे के दुर्घटनाजन्य क्षेत्रों में सुधारात्मक कार्रवाई जारी है। इससे दुर्घटनाओं पर विराम लग सके।
मिली जानकारी के अनुसार राजनांदगांव जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग में लगातार हो रहे सडक़ दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए एसपी अंकिता शर्मा के निर्देशन में एएसपी राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में निरीक्षक नवरतन कश्यप यातायात प्रभारी, एनएचएआई इंजीनियर एवं एनएचएआई टीम द्वारा पूर्व में दुर्घटनाजन्य क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण उपरांत दुर्घटनाजन्य क्षेत्रों में सुधार कार्रवाई किया जा रहा है। वर्तमान में आरके नगर चौक, बीजेपी कार्यालय के सामेन केट्स आई लगाया गया है। आरके नगर चौक में ब्रेकर मार्किंग किया गया। भानपुरी नदी, कोपेडीह तिराहा के पास पेड़ों की कटाई कराया गया है। पारस डायग्नोस्टिक के पास हाई मास्ट लाईट रिपेरिंग किया गया। चिचोला-झूरानदी मोड़ में शेवरान साईन बोर्ड, लेफ्ट राईट का साईन बोर्ड, केट्स आई लगाया गया है।
बताया गया कि इसी प्रकार जिले के अन्य दुर्घटनाजन्य क्षेत्रों का चिन्हांकन कर संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित कर दुर्घटना रेकथाम हेतु आवश्यक कार्रवाई किया जाएगा। आम जनता से अपील है कि उपरोक्त दुर्घटनाजन्य क्षेत्रों से गुजरते समय सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं एवं सुरक्षित रहे।