दमोह में टोल कर्मचारियों से मारपीट, तोड़फोड़ भी हुई;VIDEO:पूर्व विधायक रामबाई ने बदमाशों को गोपाल भार्गव का समर्थक बताया; चार के खिलाफ FIR दर्ज

दमोह-सागर हाईवे पर ओजस्वनी कॉलेज के सामने संचालित टोल नाके पर दो गाड़ियों में भरकर गढ़ाकोटा से आए बदमाशों ने टोल कर्मचारियों के साथ मारपीट की। इतना ही नहीं इन बदमाशों ने टोल बूथ, कंप्यूटर और अन्य सामग्री को भी तोड़ दिया। घटना को अंजाम देने के बाद सभी फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद टोल मैनेजर मौके पर पहुंचा। उसने पुलिस को सूचना दी। पथरिया विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक रामबाई सिंह परिहार ने इस हमले को पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव से जुड़ा बताया है। घटनाक्रम गुरुवार शाम का है, जिसका वीडियो शनिवार सुबह सामने आया। घटनाक्रम की वजह अब तक कंफर्म नहीं हुई है। टोल के मैनेजर राकेश तिवारी ने बताया कि गुरुवार शाम करीब 6:30 बजे मैं टोल जा रहा था, तभी एल कर्मचारी का फोन आया कि गढ़ाकोटा से कुछ लोग दो गाड़ियों में आए हैं और मारपीट कर रहे हैं। उन्होंने जो तोड़फोड़ की उससे करीब डेढ़ लाख रुपए का नुकसान हुआ है। पुलिस को खबर की गई थी पुलिस जब तक आई आरोपी भागने निकले। हमारा एक कर्मचारी ज्यादा घायल हुआ है। चार बदमाशों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज देहात थाना टीआई आरएस बागरी का कहना है कि टोल प्लाजा पर मारपीट करने वाले चार लोगों की पहचान हुई है, जिसमें सोनू यादव, सत्यम यादव, लकी प्रजापति और मुन्ना यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। राम बाई ने इस मारपीट से पूर्व मंत्री भार्गव का नाम जोड़ा शुक्रवार को टोल नाका पहुंची पथरिया विधानसभा क्षेत्र की पूर्व विधायक रामबाई सिंह परिहार ने कहा, जो टोल कर्मी राम सिंह ठाकुर जो सबसे ज्यादा घायल हुआ है, वह मेरे परिवार का है। मैं उसे देखने आई थी। उसने बताया कि टोल कंपनी का संचालन करने वाले लोगों ने पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के नाम का उपयोग किया था। यहां यह खबर फैलाई थी कि यह टोल कंपनी पूर्व मंत्री के द्वारा संचालित है। शायद इसी बात की जानकारी जब पूर्व मंत्री भार्गव को हुई, तो शायद उन्होंने टोल कंपनी के संचालक को सबक सिखाने के लिए शायद पिटाई करवाई है।