दमोह नगर पालिका में रात को दस्तावेज निकालने पर विवाद:भाजपा पार्षदों ने रोका, कर्मचारी बोले- कोर्ट केस के लिए निकाल रहे थे कागज

दमोह नगर पालिका में रविवार करीब 8:30 बजे कुछ कर्मचारी कार्यालय में दस्तावेजों की खोजबीन कर रहे थे। इस दौरान भाजपा के पार्षद और अन्य कर्मचारी वहां पहुंच गए। इसके बाद विवाद शुरू हो गया। नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष और बीजेपी पार्षद विजय जैन ने आरोप लगाया कि पूर्व सीएम प्रदीप शर्मा के आदेश पर पुराने बिल बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अवकाश के दिन रात में ऑफिस खोलना संदेह पैदा करता है। कर्मचारी हड़ताल खत्म होने के बाद या फिर अगले दिन भी यह काम कर सकते थे। कर्मचारी बोले- कोर्ट में पेशी है, उसी से जुड़े दस्तावेज लेने आए इस मामले में नगर पालिका के लेखा अधिकारी अजेंद्र सिंह ने स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने बताया कि पूर्व दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी इमरान खान के मस्टर से जुड़े दस्तावेज कोर्ट में पेश करने हैं। सीएमओ ने 8 अप्रैल को इसका लिखित आदेश दिया था। हड़ताल के कारण वे पहले दस्तावेज नहीं निकाल पाए थे। मौके पर कोतवाली टीआई पहुंचे विवाद बढ़ने पर कोतवाली पुलिस को बुलाया गया। टीआई मनीष कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मामला समझने के बाद कर्मचारियों को ऑफिस बंद करने का निर्देश दिया। टीआई ने कहा कि सभी काम नियमानुसार कार्यालय समय में ही किए जाएं। इसके बाद विवाद शांत हो गया।