ट्रक में घुसी कार, लेडी कॉन्स्टेबल और पति की मौत:बदनावर से शादी से लौट रहे थे, फोरलेन पर हादसा; बच्चे भी साथ थे

रतलाम-इंदौर फोरलेन पर शनिवार सुबह एक सड़क हादसे में महिला कॉन्स्टेबल और उसके पति की मौत हो गई। महिला कॉन्स्टेबल अपने पति और दो बच्चों के साथ कार से बदनावर से रतलाम जा रही थी। इसी दौरान फोरलेन पर खड़े ट्रक में कार पीछे से जा घुसी, जिससे पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। बिलपांक थाना पुलिस को सूचना मिलने थाना प्रभारी अयूब खान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। कार से दोनों के शव निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए रतलाम मेडिकल कॉलेज भेजे गए। जानकारी के मुताबिक, महिला कॉन्स्टेबल झन्ना गामड़ शहर के माणकचौक थाने में पदस्थ थी। कार में पति अरविंद और बेटा-बेटी भी थे। शनिवार सुबह करीब साढ़े 4 बजे सिमलावदा से आगे बदनावर की तरफ फोरलेन पर खड़े ट्रक में कार पीछे जा घुसी। हादसा इतना दर्दनाक था कि आगे से कार के परखच्चे उड़ गए। फोरलेन रोड पर चल रहा था काम
फोरलेन सड़क पर काम चल रहा है। इस कारण रात में फोरलेन निर्माण में लगी एजेंसी के ट्रक से सामग्री उतारी जा रही थी। इसी दौरान कार पीछे से आकर ट्रक में जा घुसी। कार कॉन्स्टेबल के पति अरविंद ड्राइव कर रहे थे। जबकि वो आगे बैठी थी। दोनों बच्चे पीछे की सीट पर थे। हादसे में बच्चों को मामूली चोट आई है। बदनावर से शादी से लौट रहे थे
महिला कॉन्स्टेबल झन्ना गामड़ के पति प्राइवेट जॉब करते है। मूलत: धार जिले के बदनावर के रहने वाले हैं। परिवार में शादी होने के कारण वह बदनावर गए थे। महिला कॉन्स्टेबल शुक्रवार शाम तक माणकचौक थाने ड्यूटी पर थी। ड्यूटी के बाद वह अपने परिवार के साथ बदनावर गई थी। शादी कार्यक्रम से से लौटते समय यह हादसा हो गया। बिलपांक थाना प्रभारी अयुब खान ने बताया फोरलेन पर खड़े ट्रक में पीछे से कार घुसने से हादसा हुआ है। ट्रक को जब्त कर केस दर्ज कर लिया है। हादसे की जांच की जा रही है। देखिए हादसे की तस्वीरें...