टीकमगढ़ में मतदाता सूची का एसआईआर सर्वे शुरू:घर-घर मिलान होगा, 2003 की सूची से पुष्टि के बाद अंतिम प्रकाशन

टीकमगढ़ में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) सर्वे का कार्य शुरू हो गया है। मंगलवार को कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने अधिकारियों की बैठक लेकर इस कार्य को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने लोगों की जानकारी के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए। कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्वाचक मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2025 कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण और गंभीर है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को एसआईआर कार्य को प्राथमिकता के साथ करने पर जोर दिया। श्रोत्रिय ने ईआरओ और एआरओ को अपने क्षेत्र के बीएलओ व सुपरवाइजरों से निरंतर संवाद करने का निर्देश दिया। उन्होंने प्रतिदिन की मॉनिटरिंग रिपोर्ट तैयार कर प्रगति की समीक्षा करने को कहा। कलेक्टर ने बीएलओ के साथ बी.एल.ए., स्वयंसेवकों और अन्य शासकीय कर्मचारियों को लगाकर कार्य पूर्ण कराने के निर्देश भी दिए। मैपिंग कर रहे बीएलओ ने जानकारी दी कि ज्यादातर मतदाताओं की पुष्टि हो रही है। घर-घर जाकर सर्वे करने पर स्थिति और स्पष्ट होगी। 2003 की मतदाता सूची में नाम न होने या पिता आदि की जानकारी अपूर्ण होने पर ही प्रमाणित करने के दस्तावेज मांगे जाएंगे। आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, 4 नवंबर से बीएलओ ने घरों में जाकर प्रत्येक मतदाता को गणना पत्रक देने का काम शुरू कर दिया है, जो 4 दिसंबर तक चलेगा। इसके बाद 9 दिसंबर को मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। 9 दिसंबर से 8 जनवरी 2026 तक दावा-आपत्तियां ली जाएंगी, जिनकी जांच और निराकरण किया जाएगा। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 7 फरवरी 2026 को होगा।