टीकमगढ़ में ओलावृष्टि से गेहूं की फसल को नुकसान:बेमौसम बारिश से किसानों को चिंता; कोहरा से तापमान में गिरावट दर्ज

टीकमगढ़ जिले में पिछले 24 घंटों से मौसम में बड़ा बदलाव देखा गया है। तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई, जिससे गेहूं की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। बेमौसम बारिश के कारण दिन के तापमान में भी उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। जिले की मोहनगढ़ तहसील में सर्वाधिक 30 मिलीमीटर (एक इंच से अधिक) बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं, खरगापुर तहसील में एक इंच से कम और टीकमगढ़ व पलेरा में लगभग आधा इंच वर्षा हुई। बल्देवगढ़ और बड़ागांव धसान तहसीलों में हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई। मौसम बदलने से तापमान में गिरावट मौसम में इस बदलाव से दिन और रात के तापमान में काफी कमी आई है। बुधवार को अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.02 डिग्री था। गुरुवार को अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.02 डिग्री रहा। शुक्रवार को दिन का तापमान घटकर 30.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री दर्ज किया गया, जिससे दिन के पारे में लगभग 6 डिग्री की गिरावट आई। शुक्रवार की सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई, जो सुबह करीब 9 बजे साफ हुआ और धूप निकली। बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने गेहूं की फसल को गंभीर रूप से प्रभावित किया है। खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को नुकसान किसान संजय प्रजापति ने बताया कि खेतों में खड़ी गेहूं की फसल तेज हवा के कारण गिर गई है। इसके अलावा, कटाई के बाद थ्रेसिंग के लिए रखी गई फसल भीग गई है। उन्होंने आशंका जताई कि बारिश के कारण कटी हुई फसल के दानों की चमक फीकी पड़ जाएगी और दाने काले भी हो सकते हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अब मौसम साफ रहने का अनुमान है। हालांकि, इस दौरान अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।