जैन मंदिरों में अष्टानिका पर्व का आयोजन:सिद्ध चक्र महामंडल विधान में भक्ति नृत्य से की भगवान की आराधना

भोपाल के जैन मंदिरों में अष्टानिका पर्व के अवसर पर विशेष आयोजन किया गया। नंदीश्वर जिनालय में सिद्ध चक्र महामंडल विधान का आयोजन हुआ। इस दौरान भक्ति संगीत के साथ भगवान सिद्ध की आराधना की गई। मंदिर में मूल नायक भगवान नेमिनाथ का विशेष अभिषेक किया गया। प्रवक्ता अंशुल जैन ने बताया कि विधान के पुण्यअर्जक परिवार शैलेश-रेखा जैन ने धर्म इंद्र परिवार के साथ मुख्य मंडल पर क्रियाएं कर अर्घ्य अर्पित किए। विजय चौधरी और प्रमोद चौधरी एडवोकेट को धर्म ध्वजा फहराने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उन्होंने जाप अनुष्ठान कर अष्ट द्रव्य अर्पित किए। कार्यक्रम में अजीत, वंदना, मुकेश, संगीता, ऋषभ, रूपम, अपूर्व, विपिन, विनीता, राज, नेहा सिंघई, मुक्ति, राकेश, सुनीता, अरुणा, गौरव, रुचि, पदम, आशीष, अभिलाषा, रोहित, संजय, महेंद्र और सोमलता समेत कई श्रद्धालुओं ने अनुष्ठान की क्रियाओं में भाग लिया।