छह साल बाद फिर एक साथ आए डॉ. गुलाटी और कपिल शर्मा, एक साथ करेंगे शो

छह साल बाद फिर एक साथ आए डॉ. गुलाटी और कपिल शर्मा, एक साथ करेंगे...

छह साल बाद फिर एक साथ आए डॉ. गुलाटी और कपिल शर्मा, एक साथ करेंगे शो

मुंबई
 कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के फैंस के लिए एक खुशखबरी है। छह साल बाद कपिल और सुनील के बीच सारे मतभेद खत्म हो गए हैं और वे एक साथ एक नए शो में दर्शकों को हंसाते नजर आएंगे। सालों के झगड़े के बाद सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा एक बार फिर पर्दे पर साथ आ रहे हैं। दोनों ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर नए शोज के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने आएंगे।

हाल ही में इन दोनों कलाकारों को एक पार्टी में साथ देखा गया। अर्चना पूरन सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दोनों की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें दोनों कलाकार एक-दूसरे के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट के नीचे फैंस ने कमेंट कर अपनी खुशी जाहिर की है। डॉ मशहूर गुलाटी और कपिल शर्मा को एक बार फिर से पर्दे पर एक साथ देखने के लिए दर्शक काफी उत्साहित हैं। उन्होंने अपनी जिज्ञासा को अपने कमेंट के जरिए शेयर किया है।

उन्होंने एक नए प्रोजेक्ट की घोषणा की है और इसका एक प्रोमो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कपिल, सुनील और उनकी टीम करीब 190 देशों का दौरा करेगी। इस बात की जानकारी उन्होंने एक वीडियो के जरिए दी है। वीडियो में सुनील ग्रोवर कपिल शर्मा के सामने एक शर्त रखते हैं। सुनील ने कपिल से कहा कि वह हवाई जहाज से नहीं बल्कि सड़क मार्ग से ऑस्ट्रेलिया जाएंगे। कपिल इस बात से सहमत हैं। वीडियो में राजीव ठाकुर, कीकू शारदा, कृष्णा अभिषेक और अर्चना पूरन सिंह भी हैं।

दरअसल, कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच प्लेन में यात्रा के दौरान झगड़ा हो गया। वर्ष 2017 में इस लड़ाई के बाद सुनील गॉवर ने कपिल का शो छोड़ दिया। उस लड़ाई के बाद यह जोड़ी लगभग छह साल बाद एक बार फिर साथ नजर आएगी। फैंस उन्हें एक बार फिर साथ देखने के लिए बेताब हैं। हालांकि, अभी तक उनके आने वाले नए प्रोजेक्ट का नाम सामने नहीं आया है।

अवधेश मिश्रा की फिल्म इत्ती सी खुशी का फर्स्ट लुक रिलीज

मुंबई
 राजघराना फिल्म्स प्रा.लि. के बैनर तले बनी फ़िल्म 'इत्ती सी खुशी' फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है।

फिल्म इत्ती सी खुशी में अवधेश मिश्रा की मुख्य भूमिका है। फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है।इसमें रएक पेड़ दिखाई दे रहा है, जिसकी छांव तले जमीन पर अवधेश मिश्रा सुकून की आहें भरते नज़र आ रहे हैं।फ़िल्म 'इत्ती सी खुशी' सम्पूर्ण पारिवारिक और सामाजिक फिल्म है, जिसके निर्माता आदित्य कुमार झा और निर्देशक नीरज रणधीर हैं। उन्होंने बताया कि फ़िल्म का ट्रेलर बेहद जल्द रिलीज होगा।यह फिल्म दर्शकों को हेल्दी इंटरटेंमेंट देने वाली है। फिल्म में सभी कलाकारों ने पूरी जी जान लगा कर मेहनत की है और हमने फिल्म को गोरखपुर की पावन धरती पर शूट किया है।

अवधेश मिश्रा ने कहा कि भागदौड़ वाली इस जिन्दगी में ख़ुशी के पल के लिए लोग तरस जाते हैं। कामकाजी के साथ – साथ खाली बैठने वाले लोगों भी ख़ुशी से महरूम हैं। ऐसे में हमारी फिल्म दर्शकों के बीच खुशियों के साथ एक बेहतरीन मनोरंजन देगी। इस फिल्म में मैं बतौर अभिनेता नज़र आ रहा हूं। इससे पहले मैंने कई फिल्म निर्देशक के रूप में भी की, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। अब मेरी इच्छा है कि वे मेरी इस फ़िल्म 'इत्ती सी खुशी' को भी खूब प्यार और आशीर्वाद दें।

फ़िल्म 'इत्ती सी खुशी' में अवधेश मिश्रा के साथ गरिमा अग्रवाल, के के गोस्वामी, देव सिंह, रूपा मिश्रा. मनीष आनंद, राज मोर्या, धनी गुप्ता, खुशबू यादव और अंजलि कुमारी मुख्य भूमिका में हैं।लेखक प्रवीण चंद्रा, कला सिकंदर विश्वकर्मा और कॉस्ट्यूम बादशाह खान का है। गीतकार ब्रज किशोर दुबे, म्यूजिक छोटे बाबा और कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी हैं। एडिटर संतोष हड़ावडे, डी आई रोहित सिंह और ई पी कुणाल ठाकुर हैं।

एक्शन से भरपूर 'फाइटर'' का टीज़र जारी

मुंबई
 अगले वर्ष 2024 की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'फाइटर' का टीज़र जारी कर दिया गया है, जिससे दर्शक एक्साइटेड हैं और फिल्म के बारे में और ज्यादा जानने के लिए बेकरार हैं। फिल्म का टीज़र दर्शकों को 'फाइटर' की दुनिया के बारे में बताता है। यह लोगों को एड्रेनालाइन रश देने वाला है और जिसे बिग स्क्रीन्स पर देखने के लिए सभी उत्सुक है।

फिल्म के टीजर को अपने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा- कभी उड़ान के लिए, कभी जंग के लिए और हर बार देश के लिए। टीजर का लाॅन्च पॉवर और सटीकता से भरा हुआ है, जिसमें ऑडियंस की एक्सपेक्टेशन को जगाने के लिए एलिमेंट शामिल है। टीजर में आकर्षक विजुअल से लेकर कलाकारों की टोली का बेहतरीन प्रदर्शन है, जिसमें स्क्वाड्रन लीडर के रूप में रितिक रोशन और दीपिका पादुकोण फर्स्ट टाइम ऑन-स्क्रीन पेयरिंग और कमांडिंग ऑफिसर के रूप में अनिल कपूर की दिखेंगे है।

सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में और वायाकॉम18 स्टूडियोज और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स के सहयोग की प्रस्तुत 'फाइटर' एक सिनेमाई अनुभव है, जो एक्शन स्टोरीटेलिंग में क्रांति लाने के लिए तैयार है। यह फिल्म दिल दहला देने वाले एक्शन सीन्स को देशभक्ति के उत्साह के साथ सहजता से पेश करती है। 'फाइटर' 25 जनवरी, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।