छतरपुर में ढाबे पर चली लाठी-डंडे और कुर्सियां; VIDEO:गाड़ी रोकने को लेकर शुरू हुआ विवाद; आठ लोगों पर FIR

छतरपुर के राजनगर बायपास ब्रिज के पास स्थित एक ढाबे पर रात करीब 10 दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे और कुर्सियां चली। इसका एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। जिसमें बदमाश ढाबे में तोड़फोड़ करते हुए दिख रहे है। सिटी कोतवाली पुलिस ने देर रात दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुराने विवाद को लेकर हुई झड़प थाना प्रभारी अरविंद कुजूर ने बताया कि दोनों पक्षों के पास में ही ढाबे चलते है। इन लोगों में पुराना आपसी विवाद था। कल रात एक पक्ष ने दूसरे पक्ष को पीटने के लिए गाड़ी रोकने की कोशिश की। जिसके बाद वह गाड़ी को ढाबे के बाहर रोक कर अंदर घूस गए। दूसरे पक्ष ने ढाबे में घूस कर तोडफ़ोड़ शुरू कर दी। इस दौरान दोनों गुटों के बीच लाठी-डंडे से मारपीट हुई। कुछ लोगों ने कुर्सियां भी चलाई। आठ के खिलाफ एफआईआर एक पक्ष से शंकर कुशवाहा, राकेश कुशवाहा, जीवन कुशवाहा और दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज हुई है। जबकि दूसरे पक्ष से गोविंद शिवहरे और नीरज शिवहरे के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस के मुताबिक दोनों पक्षों में पहले से विवाद चल रहा था। एडिशनल एसपी विक्रम सिंह ने बताया कि पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है और जल्द ही सभी की गिरफ्तारी की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।