चोरी के आरोप में दो युवकों को जूते-चप्पलों की माला पहनाकर गांव में घुमाया, वीडियो वायरल

छत्तीसगढ़ संवाददाता सूरजपुर, 10 मई। सूरजपुर जिले में चोरी के आरोप में दो युवकों को कथित तौर पर अमानवीय सजा दिए जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने दोनों युवकों को जूते-चप्पलों की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मामला रामानुजनगर थाना क्षेत्र के छिंदिया गांव का है। गांव निवासी धनसाय और मुकेश पर खेत से सबमर्सिबल पंप चोरी करने का आरोप लगाया गया है। ग्रामीणों का दावा है कि दोनों को चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया था। आरोप है कि इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों युवकों के गले में जूते-चप्पलों की माला पहनाई और कथित चोरी का सामान उनकी पीठ पर लादकर गांव में घुमाया। इस दौरान किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। वीडियो में दोनों युवक पंप के साथ दिखाई दे रहे हैं। इधर, पीडि़त युवकों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया जा रहा है। जांच में मारपीट या प्रताडऩा की पुष्टि होने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि कानून हाथ में लेने वालों पर भी कार्रवाई होगी। एक महीने में दूसरी घटना गौरतलब है कि सूरजपुर जिले में इस तरह की यह एक महीने के भीतर दूसरी घटना है। इससे पहले पस्ता गांव में चोरी के शक में एक युवक का आधा सिर मुंडवाकर उसके गले में जूते-चप्पलों की माला पहनाई गई थी। आरोप है कि युवक और उसकी पत्नी के साथ मारपीट करते हुए उन्हें गांव में घुमाया गया था। उस मामले में भी पुलिस से शिकायत की गई थी और जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था।