घर के बाहर खड़ी महिला से छेड़छाड़:गांव के ही दो युवकों पर आरोप, मामला दर्ज

जिगना थाना अंतर्गत एक गांव में पड़ोसी दो युवक ने महिला के साथ छेड़छाड़ कर दी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दोनों पर शुक्रवार रात मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, 30 वर्षीय महिला अपने घर के बाहर 5 सितंबर की रात खड़ी थी। तभी गांव निवासी दो युवक मौके पर पहुंचे और छेड़छाड़ कर दी। महिला के विरोध करने पर उसके साथ मारपीट कर धमकी देकर भाग गए। महिला शिकायत लेकर थाने पहुंची जिस की जांच कर दोनों आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया गया है। इधर, एक युवती लापता बड़ौनी थाना अंतर्गत एक 28 वर्षीय महिला 3 सितंबर को खेत पर चारा लेने गई थी। जो घर वापस नहीं लौटी। महिला के पति ने उसकी हर जगह तलाश की पर कुछ पता नहीं चला। थक हार कर परिजन थाने पहुंचे और गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है।