ग्रामीण पर घातक हमला, दो भाई गिरफ्तार

दंतेवाड़ा, 31 मई। दंतेवाड़ा के कटेकल्याण थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम टेटम में दो भाइयों द्वारा ग्राम के ही युवक पर बुधवार को प्राणघातक हमला किया गया था। पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने बताया कि ग्राम टेटम निवासी कोसा मरकाम ने कटेकल्याण थाने में विगत बुधवार को आवेदन दिया था। इसमें उल्लेख किया गया कि उसका भाई माशा मडक़ामी, उम्र 40 वर्ष गांव में ही छठी समारोह में शामिल होने गया था। इसी दौरान गांव के दो भाइयों बोज्जा मरकाम उर्फ तोंदा, उम्र 27 वर्ष और सुदरू उर्फ हूुंगा मरकाम उर्फ द्वारा पीडि़त के साथ खाने को लेकर विवाद किया। इसके उपरांत उसकी हत्या करने की नीयत से उसे ढूंढने लगे। इसी दौरान कमलेश के घर में मासा नजर आया। दोनों भाइयों ने मासा के सिर पर डंडे से जानलेवा वार किये। इसके फलस्वरुप मासा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों से गुरुवार को कड़ाई से पूछताछ की गईं। जिसमें उन्होंने डंडे से प्राण घातक हमला करना स्वीकार किया। पीडि़त व्यक्ति के बेहोश होने पर उसे छोड़ दिया था। आरोपियों ने हमले का कारण समारोह के दौरान भोजन को बताया। पुलिस द्वारा हमलावर भाइयों के खिलाफ हत्या का मामला पंजीबद्ध कर न्यायालय में में प्रस्तुत किया। न्यायालय द्वारा आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेज दिया गया।