खरगोन में शिक्षक संघ ने बांटे 1100 सकोरे:पक्षियों के लिए शुरू किया दाना-पानी अभियान; ग्रामीणों को दिलाई जल संरक्षण की शपथ

खरगोन में राज्य शिक्षक संघ ने बुधवार को पक्षियों के लिए दाना-पानी अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत कुल 1100 सकोरे वितरित किए जा रहे हैं। अभियान की शुरुआत कुकड़ोल और जामली गांव से हुई। यहां 125 सकोरे बांटे गए। कार्यक्रम में पशु-पक्षी सुरक्षा के साथ जल संरक्षण का महत्व भी समझाया गया। जामली गांव में नरेंद्र चौहान, घनश्याम कुशवाह, जसवंत दादा समेत 200 से अधिक लोगों ने भाग लिया। कुकड़ोल में सरपंच परसराम वास्कले, राजेंद्र चौहान और अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष अमित शर्मा और जिला पंचायत के तकनीकी सहायक नीरज अमझरे ने ग्रामीणों को जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल संरक्षण की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष विराज नीमा, गीता माली सहित कई शिक्षक संघ के पदाधिकारी उपस्थित थे। प्रांतीय उपाध्यक्ष प्रभुराम मालवीया ने कहा कि जब हमें प्यास लगती है तो हम पानी मांग लेते हैं। लेकिन पक्षी किससे मांगें? उन्होंने लोगों से अपील की कि वे सकोरे में नियमित रूप से दाना-पानी डालें।