खरगोन की पहली हिंदू AIMIM पार्षद अरुणा ने छोड़ी पार्टी:ओवैसी को भेजा इस्तीफा; पति पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप

खरगोन में नगरपालिका की वार्ड नंबर-2 से AIMIM पार्षद अरुणा उपाध्याय ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पार्टी प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को हैदराबाद स्थित राष्ट्रीय कार्यालय में त्यागपत्र भेजा है। इस्तीफे में निजी कारणों का हवाला दिया है। अरुणा ने अपने पत्र में लिखा, "मैं वार्ड क्रमांक-2 पार्षद नगरपालिका खरगोन के पद पर हूं। आपकी पार्टी AIMIM के टिकट पर चुनाव लड़ी और जीती थी। मैं निजी कारणों से कोर कमेटी और पार्टी सदस्यता से त्यागपत्र दे रही हूं। पार्षद पद पर स्वतंत्र रूप से दायित्व निभाती रहूंगी।" इस्तीफा देने के बाद अरुणा उपाध्याय ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी किया है। इसमें लिखा है कि- मुझमें हर वह चीज त्यागने की हिम्मत है, जिसकी कीमत मेरे आत्मसम्मान से बड़ी है प्रदेश में AIMIM के कुल 4 पार्षदों में से एक थीं 2022 के निकाय चुनाव में अरुणा AIMIM से जीतने वाली मध्य प्रदेश की पहली हिंदू पार्षद थीं। वार्ड-2 से उन्होंने 643 वोट हासिल किए। भाजपा की सुनीता गांगले को 612 और कांग्रेस की शिल्पा सोनी को 498 वोट मिले। कुल 2 हजार 915 मतदाताओं वाले इस वार्ड में 70% मुस्लिम आबादी है। वे प्रदेश में AIMIM के कुल 4 पार्षदों में से एक थीं। पति पर जान की धमकी देने का लगाया था आरोप 15 दिन पहले अरुणा ने पति श्यामलाल उपाध्याय के खिलाफ खरगोन एसपी को शिकायत की थी। उन्होंने पति पर जान से मारने की धमकी देने और नगरपालिका व वार्ड के काम में बाधा डालने का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।