कांग्रेस ने ईवीएम पर फोड़ा हार का ठीकरा

चार मतदान केंद्रों के ईवीएम को खुलवाने की मांग छत्तीसगढ़ संवाददाता कांकेर, 11जून। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में हार का ठीकरा ईवीएम पर फोड़ा। पार्टी प्रत्याशी बिरेश ठाकुर और कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी ने प्रेस कांफ्रेस लेकर इसकी जानकारी पत्रकारों को दी कि पार्टी प्रत्याशी की हार ईवीएम की गड़बड़ी के चलते हुई है। इसके लिए उन्होंने चार मतदान केंद्रों के ईवीएम को खुलवाने की मांग भी की है। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें हराने के एवज में पुरस्कार स्वरूप मात्र दो दिन के अंदर कांकेर कलेक्टर को पदोन्नत कर सचिवालय में जेल विभाग का सचिव बनाया गया। लोकसभा चुनााव में कांग्रेस प्रत्याशी बिरेश ठाकुर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्यासी भोजराज नाग से मात्र 1884 मतों के अंतर से हार चुके हैं। बिरेश ठाकुर ने कहा कि उन्हें षडयंत्र पूर्वक हराया गया है। इसके लिए ईवीएम को बदल दिया गया है। श्री ठाकुर ने कहा कि बालोद जिले के तीन और धमतरी जिले के एक मशीन को खुलवाने आवेदन लगाया है। उन्हें पूरा विश्वास है कि मशीन खुलवाने के बाद पता चलेगा कि कहीं न कहीं गड़बड़ी हुई है। श्री ठाकुर ने बताया कि हर राउंड की मतगणना का परिणाम तुरंत का तुरंत बताया जाता है, लेकिन तीन बजने के बाद 16वें राउंड के परिणाम की घोषणा में दो घंटे का विलंब क्यों किया गया? उन्होंने आशंका व्यक्त की कि इस दो घंटे में उसे हराने के लिए साजिश की गई। इसी के परिणाम स्वरूप उन्हें मात्र 1884 मतों से हराया गया। उन्हें जनता और उनके पार्टी के कार्यकर्ताओं के परिश्रम पर जीतने का पूरा विश्वास था। लेकिन मशीन की गड़बड़ी के कारण उनकी हार हुई है। श्री ठाकुर ने आरोप लगाया कि 3 से 6 बजे के बीच का कॉल डिटेल मंगाया जाए तो पता चल जाएगा कि किस किस से बात हुई थी। इसी के परिणाम स्वरूप कांकेर के कलेक्टर को ईनाम के स्वरूप उन्हें पदोन्नत कर सचिवालय में जेल विभाग का सचिव बनाया गया। प्रेस कांफ्रेस में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुभद्रा सलाम आदि कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।